॥ ब्रह्मवर्चसी जायताम् ॥

गुरुकुल अनुदान

मुख्य पृष्ठ › गुरुकुल अनुदान

गुरुकुल अनुदान योजना

✦

पात्र गुरुकुलों को मासिक आर्थिक सहायता

योजना का परिचय

वेदविद्या अनुदान फाउंडेशन उन गुरुकुलों को मासिक अनुदान प्रदान करती है जो वैदिक परम्परा के अनुसार शिक्षा दे रहे हैं। यह अनुदान स्वैच्छिक दान से संचित निधि से दिया जाता है।

अनुदान की स्वीकृति के पश्चात् गुरुकुल को प्रतिमास स्वीकृत राशि मेल/बैंक के माध्यम से प्रदान की जाती है। स्वीकृति पत्र कोषाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के हस्ताक्षर से जारी किया जाता है।

पात्रता की शर्तें — Eligibility Checklist

✔गुरुकुल में वैदिक परम्परा के अनुसार शिक्षा का संचालन होना चाहिए।
✔न्यूनतम निर्धारित संख्या में नियमित रूप से छात्र अध्ययनरत हों।
✔संध्योपासन एवं यज्ञ का नियमित आयोजन होता हो।
✔गुरुकुल एक पंजीकृत संस्था होनी चाहिए।
✔वार्षिक प्रतिवेदन (Annual Report) प्रस्तुत करने की क्षमता।
✔पारदर्शी लेखा-जोखा एवं सक्रिय बैंक खाते का विवरण उपलब्ध हो।

अनुदान प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र (Google Form) भरें
  • आवश्यक दस्तावेज़ Google Drive Link के माध्यम से संलग्न करें
  • वेदविद्या अनुदान फाउंडेशन की समिति द्वारा आवेदन की समीक्षा
  • आवश्यकतानुसार स्थल-निरीक्षण या साक्षात्कार
  • स्वीकृति पत्र जारी एवं मासिक अनुदान प्रारम्भ
नोट: अनुदान का नवीनीकरण वार्षिक आधार पर गुरुकुल की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर किया जाता है। अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

✦
१

आवेदन आमन्त्रण सूचना

वेदविद्या अनुदान फाउंडेशन द्वारा गुरुकुलों को आवेदन आमन्त्रण सूचना भेजी जाती है।

२

दस्तावेज़ तैयार करें

पंजीकरण प्रमाण-पत्र, वार्षिक रिपोर्ट, बैंक विवरण एवं अन्य दस्तावेज़ Google Drive पर अपलोड करें।

३

ऑनलाइन फॉर्म भरें

Google Form पर गुरुकुल अनुदान आवेदन पत्र भरें।

४

समीक्षा एवं निर्णय

वेदविद्या अनुदान फाउंडेशन समिति द्वारा आवेदन की समीक्षा की जायेगी।

५

स्वीकृति एवं अनुदान

चयनित गुरुकुल को स्वीकृति पत्र एवं मासिक अनुदान प्रदान किया जायेगा।

अनुदान हेतु आवेदन करें

अनुदान आवेदन फॉर्म के लिए संपर्क करें।