संस्थापक एवं अध्यक्ष — वेदविद्या अनुदान फाउंडेशन
जन्म: 16 आषाढ़ संवत् 1994 (30 जून 1937) · ग्राम भेटियारा, उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड
साहित्य शास्त्री — वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी (वर्तमान: सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय)
विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में हिन्दी एवं संस्कृत में लेख व कविताएँ प्रकाशित।
"हमने वेदविद्या अनुदान फाउंडेशन की स्थापना इसलिए की ताकि वैदिक ज्ञान केवल भारत में ही नहीं, समस्त विश्व में प्रसारित हो — और इस महान परम्परा के प्रति समर्पित कोई भी आचार्य अथवा छात्र आर्थिक कठिनाई से कभी न रुके। वे वेदों के अध्ययन, अध्यापन, अनुसंधान एवं प्रयोग में निरन्तर संलग्न रहें तथा मानवमात्र के उत्थान में सहायक बनें। यह फाउंडेशन आने वाले वर्षों में योग्य वैदिक गुरुकुलों के लिए वरदान सिद्ध हो।"
संस्थापक की प्रेरणा को साकार करें — दान करें, ट्रस्टी बनें, या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें।